पुलिस के फ्लड कंपनी के जवान हर्षिल, धराली के लिए पैदल रवाना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस के फ्लड कंपनी के जवान आपदाग्रस्त मार्गो का निरीक्षण करते हुए खोज एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल के लिए पैदल रवाना। राहत, खोज एवं बचाव कार्य हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल को तत्काल धराली, हर्षिल भेजा गया है। उत्तराखंड की फ्लड कंपनी के जवान आपदाग्रस्त मार्गो का जायजा लेते हुए पैदल हर्षिल, धराली की ओर बढ़ रहे हैं।