August 8, 2026

देहरादून। आज प्रातः माता मंदिर फाटक के पास एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना थाना नेहरू कॉलोनी को प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से कोरोनेशन जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक के पास मौजूद बैग में से उसका पहचान पत्र तथा घर वालों का मोबाइल नंबर बरामद हुआ, जिससे उसके देहरादून में किसी रेस्टोरेंट में काम करने की जानकारी प्राप्त हुई है। मृतक के परिजनों को सूचित किया जा चुका है जिनके देहरादून पहुंचने के पश्चात पंचायत नामा, पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त सौरभ सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम लोधी बगौली चौराहा थाना बगौली, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *