September 16, 2026

कर्णप्रयाग पुलिस बनी बच्चों की “दोस्त”

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चमोली। आज लिटिल फ्लावर स्कूल, कर्णप्रयाग के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने “दोस्त पुलिस” कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली कर्णप्रयाग का भ्रमण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट ने बच्चों से मित्रवत अंदाज़ में बातचीत करते हुए उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों, संविधान के महत्व और आम नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्सुकता से प्रश्न पूछे, जिनका प्रभारी निरीक्षक ने सहज और प्रेरणादायक जवाब दिया। बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की मदद लेने के तरीक़ों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। “दोस्त पुलिस” जैसी पहल से न केवल बच्चों और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता और मज़बूत होता है, बल्कि बच्चों के मन से पुलिस का डर भी दूर होता है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *