नए सिरे से संगठन सृजन की कवायत शुरु : विजय सारस्वत
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तराखण्ड प्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत आज कई जनपदों में केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त प्रवेक्षकों द्वारा पार्टी कार्यक्रताओं एवं वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात कर सिलसिला शुरु किया तथा नए सिरे से संगठन सृजन की कवायत शुरु की। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मंहामंत्री संगठन एवं प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य विजय सारस्वत ने बताया कि जनपद बागेश्वर, जनपद चम्पावत, रुढकी महानगर, देहरादून महानगर, देवप्रयाग जनपद, हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, कोटद्वार महानगर, नैनीताल जिला, हल्द्वानी महानगर, परवादून एवं पछवादून जिला, पौडी जिला, रानीखेत जिला, रुद्रप्रयाग जिला, रुढकी ग्रामीण, काशीपुर महानगर, रुद्रपुर महानगर एवं उधमसिह नगर जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकगणों द्वारा संगठन सृजन अभियान की बैठके प्रारम्भ कर दी गई है। विजय सारस्वत ने बताया कि उत्तराखण्ड प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में विगत तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश एवं भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए आपदा प्रभावित जनपद अल्मोडा, चमोली, उत्तरकाशी पुरोला, डीडीहाट एवं टिहरी गढवाल में कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मौसम साफ होते ही सभी जनपदों में संगठन सृजन अभियान पुनः प्रारम्भ कर दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन ने यह भी बताया कि संगठन सृजन अभियान में उन जनपदों एवं महानगरों में जंहा के संगठन सक्रिय रुप से पार्टी संगठन को मजबूती से संचालित कर रहे है उन्हे दुबारा कार्य करने का मौका दिया जाएगा तथा जहां सगठन निष्क्रिय पडे है वहां नए कार्यक्रताओं को मौका दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगें एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कांग्रेस संगठन को जेबी संगठन से बाहर निकाल कर पार्टी के प्रति निष्ठा एवं योगदान को सर्वोपरी रखते हुए निष्ठावान एवं अनुशासित कांग्रेसजनों को अवसर दिए जाने की कवायत शुरु की गई है जिसके दुर्गामी परिणाम होगें।
