“स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” : 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला

एस.के.एम. न्यूज सर्विस

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विभागीय बैठक में शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रचार-प्रसार, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरण तथा वृद्धावस्था पेंशन आवेदन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि शिविरों में महिलाओं व किशोरियों की स्वास्थ्य जांच के साथ एनीमिया, टीबी, मुख, स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रसवपूर्व परामर्श, टीकाकरण, पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर भी विशेष जोर रहेगा। इन शिविरों में स्त्री रोग, नेत्र, ईएनटी, दंत, त्वचा व मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी। साथ ही रक्तदान शिविर, आभा आईडी, अटल आयुष्मान कार्ड निर्माण तथा ‘निक्षय मित्र’ बढ़ाने की पहल भी की जाएगी। शुभारंभ 17 सितम्बर को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *