May 4, 2026

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 17 सितम्बर। भारत वर्ष के चहुंमुखी विकास, उन्नति एवं समृद्धि के लिए दृढ़ संकल्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वार्ड 34 गोविंद गढ़ की भाजपा पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा ने गोविंद गढ़ टीचर्स कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिसमे देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर सहित अनेक अतिथियों ने भाग लिया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की अनंत असीम शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष्य पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा 2025 ” का भी शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह कुकरेजा पूर्व पार्षद, जतिन कुकरेजा, विकास शर्मा, संजय भटनागर, राजकुमार चौधरी, संजय धीमान, गोपाल दास, प्रेम सिंह रावत, सुनील प्रताप, पी.एल.सेठ, हरि शंकर अग्रवाल, संजय गैरोला, बेनीवाल गुरु, रोमा देवी, मीरा एवं टीचर्स कॉलोनी की समस्त सम्मानित महिला मातृ शक्ति व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *