रिकॉर्ड समय के भीतर तैयार किए गए नव निर्मित पुल का विधिवत उद्घाटन
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। तीन दिन में तैयार श्री राम सेतु का मंत्री गणेश जोशी, टपकेश्वर महादेव के मुख्य पुजारी दिगम्बर भरत गिरी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव के संस्थापक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर, संतोषी माता मंदिर टपकेश्वर को जोड़ने वाले श्री राम सेतु का तीन दिन के रिकार्ड समय में पीडब्लूडी द्वारा रात दिन एक कर तैयार कर आज पहले नवरात्रि में पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालु भक्तों के लिए खोल दिया गया है। पुल का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक और कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी दिगम्बर भरत गिरी महाराज, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के संस्थापक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने संयुक्त रूप से किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को मात्र तीन दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
डा. जोशी ने मंत्री और अन्य अतिथियों को माता रानी का स्वरुप और चुन्नी भेंट की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सरकार आपदा में पूर्ण समर्पण के साथ धरातल में कार्य कर रही है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग की मुक्त कंठ से सराहना की और प्रोजेक्ट को देख रही श्रीमती चंद्रकला सक्सैना और टीम को बधाई दी। दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने सरकार को शुभ कामनाएं प्रेषित की। योगाचार्य डा. बिपिन जोशी ने ईश्वर की कृपा राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक और मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज, उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों के आपदा ग्रस्त का दौरा करना विभागों को मार्गदर्शन को मात्र 3 दिन में श्री राम सेतु निर्माण का आधार बताया और सरकार का श्रद्धालु भक्तों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर महंत भरत गिरी महाराज, आचार्य विपिन जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, महामंत्री मनोज क्षेत्री, मेघा भट्ट, निर्मला भट्ट, राजेंद्र प्रसाद, अंकिता प्रधान, दुर्गा कश्यप, प्रदीप शर्मा, राजेश पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।
