पुलिस चौकी चोपता के प्रस्तावित भवन का किया गया भूमि पूजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता (थाना ऊखीमठ) के लिए प्रस्तावित भवन निर्माण से पूर्व आज स्थान दुग्गलबिट्टा (ग्राम उषाड़ा) में पुलिस विभाग को आवंटित भूमि पर एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे द्वारा भूमि पूजन किया गया है। यहां पर पुलिस बल हेतु बैरक व प्रशासनिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इस भवन के बनने के उपरान्त इस क्षेत्र में पुलिस बल के पूर्णतः स्थायी व्यवस्थापन सहित पुलिसिंग सम्बन्धी कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह, पुलिस विभाग से श्री मदन प्रकाश मिश्रा कार्यदाई संस्था पेयजल निगम के जेई नितिन नेगी, ठेकेदार ईश्वरी प्रसाद, ग्राम प्रधान उषाड़ा पृथ्वी पाल, पूर्व ग्राम प्रधान मक्कू मठ विजयपाल सिंह नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान प्रधान उथिंड श्री हर्षवर्धन सेमवाल, चोपता घाटी ट्रेड यूनियन अध्यक्ष श्री भूपेंद्र मैठाणी, वन पंचायत सरपंच उषाड़ा श्री देवेन्द्र बजवाल सहित स्थानीय ग्रामीण व चौकी चोपता का पुलिस बल उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *