संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून, 17  अक्टूबर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर बस्ती कोलागढ़ वार्ड 21 कैंट विधानसभा में सेवा भारती द्वारा संचालित केंद्र की मेहनत कश महिलाएं एवं बच्चों संग दीपावली मिलन कार्यक्रम मनाया। सचिन गुप्ता ने बताया की आप सब भाजपा का परिवार है, कोई घर सिर्फ धन के आभाओ में या परिवार से दूर होने के कारण ऐसा नहीं छूटना चाहिए जो दीपवाली की खुशियाँ ना मना सके। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली का त्यौहार दूर सीमाओं की रक्षा करने वाले अपने परिवार से दूर रहने वाले जाबाज़ सेना के जवानों संग मनाते है। उन्ही की प्रेरणा से  आज हम आपके बीच आकर दीपावली मना रहे है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने बच्चों को स्कूल बैग्स, पटाके, महालियाओ को बर्तन के उपहार, मिष्ठान वितरण कर सबके साथ दीपवाली उत्सव मनाया।

इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, राज्यमंत्री  कैलाश पंत, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा जोशी, पूर्व पार्षद श्रीमती समिधा गुरुंग, सुमित पांडेय, शेखर नौटियाल, आयुष खोलिया, श्रीमती राजेश्वरी देवी, अनीता मरोड़े, किरण थापा आदि उपस्तिथ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *