सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने संपूर्ण देशवासियों को अंधेरे पर उजाले की विजय के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि त्योहारों का यह सुंदर संगम साल भर के इंतजार के बाद हमारे जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लाता है। धनतेरस के साथ शुरू होने वाले इन पर्वों का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा कर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की जाती है। दीपावली पर दीपों की रौशनी से घर-आंगन को रोशन कर हम अपने भीतर के अंधकार को दूर करते हैं। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था जगाती है। भाई दूज भाई-बहन के प्रेम को दर्शाने का विशेष अवसर है।

डा. नरेश बंसल ने देशवासियों को छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन व भाईदूज के पावन पर्वो की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।उन्होने कहा कि यह पर्व हमें नीति परायणता और समर्पण का संदेश देता है, जो हमें अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करने के लिए निरन्तर प्रेरित करता है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं। मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की कृपा से सबका कल्याण हो।डा. नरेश बंसल ने सभी से इन त्योहारो मे स्वदेशी सामान खरीदने व बेचने का आह्वान किया है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि आइए इस दीवाली पर आस्था के दीपक जलाकर अपना मार्ग रौशन करें तथा भारत की एकता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *