उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का किया जाएगा सम्मान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

बागेश्वर, 05 नवंबर। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य आंदोलन में योगदान देने वाले सभी आंदोलनकारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु 8 नवम्बर को जनपद स्तर पर “उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह” आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष प्रेरणादायी है, उनका सम्मान हमारा नैतिक कर्तव्य और गर्व का विषय है। उन्होंने सभी कार्यक्रमों को गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *