भारतीय विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ भूमि पूजन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 07 नवंबर। देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून में 28 नवंबर से 30 तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर भारतीय विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र जी, अभाविप पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, प्रांत अध्यक्ष डॉ जेपी भट्ट, प्रांत मंत्री ऋषभ रावत एवं प्रांत संगठन मंत्री अंकित सुंद्रियाल की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।
