September 12, 2026

स्कूल सुरक्षा एवं आपदा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

चम्पावत 29 नवम्बर। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेन्द्र पटवाल के दिशा-निर्देश में जनपद चम्पावत की तहसील बाराकोट अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू में स्कूल सुरक्षा एवं आपदा जागरूकता पर आधारित जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालयकार्मिकों को आपदा के समय स्वयं, अपने परिवार एवं पालतू पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भूस्खलन, बाढ़, भूकंप जैसी  प्राकृतिक आपदाओं से बचाव एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भूकंप के दौरान सुरक्षा उपाय, सीपीआर तकनीक, प्राथमिक उपचार, तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित ढंग से कैरी करने की विधियां भी प्रदर्शित की गईं। साथ ही प्रतिभागियों को आपदा रेस्क्यू उपकरणों, रैपलिंग-जुमारिंग तकनीक, तथा रिवर क्रॉसिंग के प्रदर्शन व अभ्यास के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया। स्थानीय संसाधनों की मदद से अस्थायी स्ट्रेचर बनाने की विधि, आपातकालीन मोबाइल व टोल फ्री नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर, सचेत ऐप एवं भूकम्प ऐप की उपयोगिता और जरूरत के समय इनके महत्व की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर भरत गुसाईं, एसडीआरएफ टीम प्रभारी डूंगर सिंह अधिकारी, राम सिंह धोनी, किशोर सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू की प्रधानाचार्या दीप्ति खर्कवाल, अन्य 10 विद्यालयों के शिक्षक, कार्मिक तथा 70 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *