संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 02 दिसंबर। वार्ड 34 गोविन्द गढ़ श्री रामपुरम में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वर्गीय हरबंस कपूर की स्मृति में बने हरबंस कपूर स्मृति पार्क का श्रीमती सविता कपूर विधायक कैंट के द्वारा उद्धघाटन किया गया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियो ने स्वर्गीय हरबंस कपूर के साथ बिताए समरण साझा किए। वक्ताओं ने कहा की हरबंस कपूर ने एक ज़मीनी स्तर के राजनेता के रूप में शुरुआत करते हुए, वे 1989 में देहरादून निर्वाचन क्षेत्र से 10वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा में शामिल हुए, उसके बाद 11वीं विधानसभा, 12वीं विधानसभा और 13वीं विधानसभा के लिए भी चुने गए। उन्होंने 2002 में नए राज्य उत्तराखंड के पहले चुनाव में भी अपनी जीत बरकरार रखी और स्थापना के बाद सभी चुनावों में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। 2007 में वे सर्वसम्मति से उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। वे उत्तराखंड भाजपा के सबसे बुजुर्ग नेताओं में से एक थे।
इस अवसर पर सुमित पांडेय मंडल अध्यक्ष, श्रीमती महेंद्र कौर कुकरेजा पार्षद, बबलू बंसल महानगर कार्यकरणी सदस्य, सुरेंदर कुकरेजा पूर्व पार्षद, संजय भटनागर शक्तिकेन्द्र सयोजक, कृष्ण अवतार पाल सचिव श्री रामपुरम कल्याण समिति, सुनील प्रताप, विकास शर्मा सदस्य श्री रामपुरम कल्याण समिति, श्रीमती रूमा देवी, श्रीमती सुमन सिंह, राजकुमार तिवारी, अजय सिंह, जतिंन कुकरेजा, विकास बेनवाल, एके महाजन, सतीश साहनी, भगत भंडारी, संतोष कोठियाल, धीरज ग्रोवर, सूरज बिष्ट, पीएल सेठ, श्रीमती अर्चना आनंद, अशोक बक्शी, कु. ईशा सूद, संजीव उपाध्यक्ष, पुनीत बग्गा, इस्राइल मालिक, फाइम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *