पौड़ी जनपद में गुलदार के डर से 55 स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 08  दिसम्बर। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पौड़ी जनपद में गुलदार के डर से 55 स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। यह स्थिति किसी प्राकृतिक मजबूरी का नहीं, बल्कि वन विभाग और सरकार की लापरवाही का नतीजा है। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों खतरे में हैं, लेकिन विभाग सिर्फ कागजों में सक्रिय है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि गुलदार पकड़ने, ट्रैकिंग लगाने और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने जैसे बुनियादी कदम भी ठोस तरीके से नहीं उठाए जा रहे हैं। सरकार से मांग है कि तुरंत राहत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए क्योंकि पहाड़ के बच्चों की जान किसी प्रयोग का विषय नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *