नितिन नबीन को मिली भाजपा की कमान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के दिग्गज नेताओं में एक नितिन नबीन को संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक यह काम केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संभाल रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की तलाश शुरू हो गई थी। लेकिन, अब बिहार चुनाव में भाजपा की जीत के ठीक महीने बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी ने संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नितिन नबीन को पार्टी की कमान सौंपी। नितिन वर्तमान में नीतीश सरकार पथ निर्माण विभाग और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नितिन नवीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नवीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नबीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे। भाजपा ने नितिन नबीन को अपने पिता की विरासत संभालेंगे के लिए कहा। लेकिन, शुरू में नितिन नहीं मानें। उनकी मां मीरा सिन्हा ने उन्हें समझाया तो वह मान गए। नितिन चुनावी मैदान में पटना पश्चिम उतरे। उपचुनाव में वह पहली बार जीते। इसके बाद से जो जीत का सिलसिला शुरू हुआ, वह आज तक जारी है।
