पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को किया जयंती पर स्मरण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जयंती पर याद किया । X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “प्रखर राष्ट्रवादी नेता कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त शासन के प्रतीक कल्याण सिंह ने देश की विरासत और सांस्कृतिक स्वाभिमान की रक्षा के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और अपने वैचारिक मूल्यों पर अडिग रहते हुए सत्ता का त्याग कर दिया। लोककल्याण और जनसेवा के प्रति उनके कार्य आज भी स्मरणीय हैं।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *