माकपा ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिये सरकार की नीतियों को दोषी ठहराया

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 02 फरवरी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिऐ सरकार की नीतियों को दोषी ठहराया। सीपीआईएम के सचिव अनन्त आकाश ने कहा की जब सरकार अवांक्षित तत्वों को धर्म के नाम पर हमले की छूट देगी तथा सरकार के जिम्मेदार लोग गैर जिम्मेदाराना बयान देते रहेंगे परिणाम लगातार हो रही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से होगा। मच्छी बाजार में आज युवती की सरेआम हत्या इसी का परिणाम है। पार्टी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुऐ शोकाकुल परिवार प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा अपराधी के खिलाफ कडी से कड़ी कार्यवाही की मांग की तथा पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की कि वह राजनैतिक दबाब के बजाय कानून के अनुसार जनता की सुरक्षा का कार्य करे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *