दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई : भगवत प्रसाद मकवाना

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 04 फरवरी। सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु भगवत प्रसाद मकवाना उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार द्वारा पुलिस अधिकारियों और नगर आयुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर वार्ड नंबर 72 के आलोक अरोड़ा के द्वारा सफाई कर्मचारी महिला श्रीमती सरोज एवं अन्य कर्मचारियों के साथ गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्द प्रयोग करने पर पटेल नगर थाना में तैनात वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक प्रमोद शाह से दूरभाष पर वार्ता कर सफाई कर्मचारी महिला और अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार गाली गलौज जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उक्त विषय में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री काजल सूद द्वारा दूरभाष पर जानकारी दी, तत्काल कार्रवाई के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए उक्त मामले में मुकदमा एससीएसटी एक्ट के तहत एवं अन्य  धाराओं में दर्ज कर दिया गया है तथा श्रीमती नमामि बंसल नगर आयुक्त को भी उक्त घटना की जानकारी देने के साथ-साथ वार्ड 93 में भी एक सफाई कर्मचारी को हटाए जाने से परेशान होकर उक्त कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला मृतक कर्मचारियों के भाई चमन द्वारा दूरभाष पर संज्ञान में आने पर नगर आयुक्त को इस मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा पीड़ित परिवार की मदद करने हेतु वार्ता की।  नगर आयुक्त द्वारा परिजनों द्वारा प्रार्थना पत्र देते ही तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।  इस विषय में यूनियन के महामंत्री धीरज भारती से भी दूरभाष पर उसके परिजनों के माध्यम से बात हुई। उक्त विषय में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला द्वारा भी जानकारी दी गई। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कड़े शब्दों में कहां है कि किसी भी सफाई कर्मचारी के साथ अभद्रता या नियम विरुद्ध कार्रवाई आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *