मसूरी क्षेत्र में केम्प्टी फाँल रोड के लेण्डस्लाइड होने के कारण रूट डाइवर्ट प्लान जारी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 12 फरवरी। मसूरी क्षेत्र में केम्प्टी फाँल रोड के लेण्डस्लाइड होने के कारण देहरादून पुलिस ने रूट डाइवर्ट प्लान जारी कर दिया हैं। देहरादून से केम्प्टी जाने वाले छोटे वाहनों लाईब्रेरी चौक से स्प्रिंग रोड से काला चौक से हरनाम रोड से जीरो प्वांइट होते हुये अपने गंत्वय हेतु भेजा जोयगा। केम्पटी से देहरादून आने वाले छोटे वाहनों को जीरो प्वांइट से कम्पनी बाग रोड से हाथीपांव होते हुये गज्जी बैण्ड से अपने गंत्वय हेतु भेजा जोयगा। हरनाम रोड से काला चैक से लाईब्रेरी चौक तक वन-वे व्यस्था रहेगी। पर्यटको की बसों हेतु क्रिंगेग पार्किंग स्थल तक आनें की अनुमति रहेगी वहां से छोटे वाहनों से पर्यटक स्थल तक जा सकेंगे। यमुनापुल से मसूरी/देहरादून आने वाले भारी वाहनों को वाया विकासनगर होते हुये भेजा जायेगा साथ ही देहरादून से केम्प्टी जाने वाले भारी वाहनों को भी सहसपुर से विकासनगर होते हुये भेजा जोयगा। देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाले बसों  को सुवाखोली वेक्लिपिक मार्ग का प्रयेाग करें। किसी भी प्रकार की सूचना हेतु यातायात कन्ट्रोल रूम नम्बर 7579278145 से सम्पर्क करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *