ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। ऑपरेशन स्माइल के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही हुई हैं। पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिक सहित 02 युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया हैं। दोनो गुमशुदाओ को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 17 फरवरी को सेलाकुई निवासी एक महिला द्वारा अपनी 18 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत की गई। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना सेलाकुई पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुमशुदा युवती के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा युवती के दोस्तों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को सकुशल हरियाणा से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
वहीं सेलाकुई निवासी महिला के द्वारा थाना सेलाकुई पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र अपनी नाबालिक पुत्री के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में दिया गया, जिसके आधार पर थाना सेलाकुई पर मुकदमा अपराध सख्या 23/ 2026 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गुमशुदा नाबालिक के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर गुमशुदा नाबालिक को जनपद मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद किया गया, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
