पुलिस लाइन में किया गया विदाई समारोह का आयोजन

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 28 फरवरी। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की विदाई में पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में एसएसपी देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को भाव-भीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एसएसपी दून ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से बोला की आप हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बने रहेंगे। एसएसपी देहरादून ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को आश्वासन कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिए पुलिस परिवार साथ खड़ा रहेगा। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किये। अपने कर्तव्यों के दौरान उक्त अनुभवों से सीख लेकर उनका अनुसरण करने के एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये।

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी उनकी हर सम्भव सहायता के लिये पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेेगा। विदाई समारोह के दौरान एसएसपी दून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किये गये प्रयासों से सम्बन्धित अपनेे अनुभवों को साझा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया गया।

आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण :-

1- राजकुमार शर्मा अ.उ.नि. ना.पु.,  इनका सेवाकाल कुल 39 वर्ष 11 माह 19 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा मेरठ, टिहरी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

2- वीर सिंह, अ.उ.नि. स.पु., इनका सेवाकाल कुल 40 वर्ष 04 माह 27 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 06 पीएसी मेरठ, 44 पीएसी मेरठ, 40 पीएसी हरिद्वार, हरिद्वार, चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

3- श्रीमती आशा रावत भण्डारी, म.हे.कां. 389 ना.पु. इनका सेवाकाल कुल 23 वर्ष 10 माह 08 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

04:  प्रेम लाल खण्डूरी, हे.कां.एम.टी. इनका सेवाकाल कुल 41 वर्ष 04 माह 23 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 39 पीएससी मिर्जापुर, 40 पीएसी हरिद्वार, आईआरबी द्वितीय तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें प्रदान की गयी।

5- योगेन्द्र कुमार, लीडिंग फायरमैन, इनका सेवाकाल कुल 34 वर्ष 11 माह 14 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, चमोली, रूद्रप्रयाग तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवायें  प्रदान की गयी।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश, पुलिस अधीक्षक विकासनगर, समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारीगण व सेवानिृृवृत्त होने वाले कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *