फार्म-6 भरवाकर सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराये जाएं

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर, 06 मार्च।   भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक श्री निखिल गजराज द्वारा अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर गतिमान विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल की उपस्थिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ एन0आई0सी0 सभागार में बैठक आयोजित की गई।

विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करने के उपरान्त अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के लिए अन्य जनपदों के साथ इस जनपद हेतु विशेष रोल प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उपस्थित सभी दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाता है, परन्तु इस बार विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके अर्न्तगत आयोग की अपेक्षा है कि मतदाता सूची में सम्मिलित सभी मतदाताओं का गहनता से जांच कार्य हो जाए और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में दर्ज न रहे। इसके साथ ही फार्म-6 भरवाकर सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराये जाएं। उपस्थित प्रतिनिधियों को एस आई आर के बारे में आयोग की अपेक्षानुरूप विस्तृत जानकारी एवं आयोग के निर्देशों से विस्तार से अवगत कराया गया। विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में आ रही कठिनाईयों के बारे में जानकारी चाही गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि श्री योग चुघ द्वारा अवगत कराया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय समय पर राजनैतिक दलों के साथ बैठक कराकर सभी का फीड बैक लिया गया है। विशेष रोल प्रेक्षक ने कहा कि नो मैपिंग तथा लॉजिकल डिस्क्रीपेन्सी के नोटिस की सुनवाई समय से करते हुए सुनिश्चित करें कि किसी भी अर्ह मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित नही होना चाहिए। इस संबंध में आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों के साथ ही व्यवहारिक स्तर पर भी समस्याआंे का समाधान करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किये जा रहे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण संबंधी कार्यों की एकमत से प्रशंसा की गई एवं अवगत कराया कि पुनरीक्षण कार्य पूर्ण निष्पक्षता एवं सजगता से किया जा रहा है और प्रशासन के सहयोग हेतु सन्तुष्टि जताई गई। विशेष रोल प्रेक्षक द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपना कार्य पूर्ण निष्पक्षता, सजगता एवं गुणवत्तापरक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया है कि सभी पात्र नागरिकों के फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियों में आयोग की अपेक्षानुरूप वृद्धि की जाए। विशेषकर युवा मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराये जाएं। बैठक के अन्त में समस्त राजनैतिक दलों से अनुरोध किया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि मतदाता सूची को अद्यावधिक व त्रुटिरहित बनाया जा सके। बैठक में जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी चौ0 अब्दुल वाहिद, जिलाध्यक्ष, अपना दल (एस) श्री राजकुमार पंवार, प्रतिनिधि इंडियन नेशनल कॉग्रेस श्री सुधांशु धनगर, जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी श्री संजय कुमार जैन, प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी चौ0 अब्दुल गफूर, जिला महासचिव, बहुजन समाज पार्टी श्री सुनीष प्रधान, महानगर महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी श्री योग चुघ, जिला सचिव कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, श्री राव दाऊद, अपर जिलाधिकारी-प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री कुलदीप सिंह सहित समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *