राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने किया महिला दिवस पर मीनल नेगी का सम्मान

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 08 मार्च। महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने धर्मपुर विधानसभा के केदारपुर वार्ड में निवास करने वाली मीनल नेगी और उनके पिता का सम्मान किया। मीनल नेगी ने हाल ही के यूपीएससी परिणाम में पूरे देश में 66 वीं रैंक हासिल की है। इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा की मीनल ने पूरे देहरादून ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है और हमे मीनल पर गर्व है। पहाड़ की चुनौतियों से लेकर देश की सर्वोच्च सेवा तक, धर्मपुर विधानसभा की मीनल नेगी की यूपीएससी में 66वीं रैंक सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि हजारों पहाड़ की बेटियों के सपनों को पंख देने वाली उड़ान है। चंबा के स्कूल, देहरादून में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई, पहले प्रयास में असफलता, और फिर अनुशासन, रिवीजन व धैर्य से सफलता।संदेश साफ़ है -अब पहाड़ की मुश्किल ढलानों से भी यूपीएससी का शिखर दूर नही है। इस अवसर पर वसीम, पीयूष गौड़, सूरज पंवार, अजय रावत, सागर कपाड़िया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *