वर्णी जैन इंटर कॉलेज के चुनाव परिणाम घोषित

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 08 मार्च। वर्णी जैन इंटर कॉलेज के चुनाव परिणाम घोषित हो गये हैं। अध्यक्ष पद पर मनीष जैन ने अपनी शानदार जीत दर्ज कराई हैं।
गांधी रोड स्थित वर्णी जैन इंटर कॉलेज के चुनाव परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए मधु जैन ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मनीष जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन, प्रबंधक डॉक्टर संजीव जैन, उप प्रबंधक राकेश जैन, कोषाध्यक्ष राज किरण जैन ने जीत हासिल की।
सदस्य के पद पर रचित जैन, प्रदीप जैन, सत्येंद्र जैन, विनोद जैन, दीपक जैन, विवेक जैन जीत कर आए। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि मुझे हर्ष है कि यह चुनाव मै दूसरी बार सिर्फ इसलिए जीता हु क्योंकि लोगों ने एक बार फिर मुझसे लोगों की कुछ उम्मीदें है। मै विश्वास दिलाता हूं कि मैं सभी की उम्मीद पर खड़ा उतरते हुए कर्तव्य निष्ठा और लगन के साथ कार्य करूंगा। मैं अपनी समस्त टीम को भी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं जो मेरे साथ मिलकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *