यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

एस.के. एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 13 मार्च। आगामी चार धाम यात्रा के सकुशल सचांलन के लिये यात्रा मार्ग पर दून पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करी। किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले भवन स्वामियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान किये। अभियान के दौरान मुख्य मार्गो पर अवैध अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध भी कार्यवाही की। मुख्य मार्गो, बाजारों में अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालो के पुलिस एक्ट में चालान कर जुर्माना वसूला गया।

आगामी चार धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा यात्रा मार्गों पर पडने वाले सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश के लिये व्यापक स्तर पर चैकिंग, सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग तथा त्रिवेणी घाट स्थित होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं में पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा  चैकिंग, सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीमों द्वारा मुख्य मार्ग, फुटपाथ पर अवैध रूप से बोर्ड, सामान आदि लगाकर अतिक्रमण कर यातायात को अवरूद्ध करने वाले प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गई, इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 05 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 1250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 03 भवन, प्रतिष्ठान स्वामियों का पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 30 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *