कांग्रेस प्रभारी ने की एकजुट होकर चुनावी रण में उतरने की अपील
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
रुद्रपुर। कांग्रेस की केंद्रीय प्रभारी पूर्व मंत्री व सांसद उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पाँच दिवसीय उत्तराखंड दौरे के अंतर्गत रुद्रपुर (जनपद उधमसिंह नगर) में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुई। इस दौरान आगामी चुनावों के मद्देनज़र पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए एकजुट होकर चुनावी रण में उतरने की अपील की। आज उत्तराखंड में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है और प्रदेश की जनता परिवर्तन के रूप में कांग्रेस की सरकार चाहती है। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
