बरसात आने से पहले कराई जाएं नाले की सफ़ाई : दिव्य सेठी
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून, 10 अप्रैल। दिव्य सेठी युवा महामंत्री दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर चौक, कंवली रोड के नाले का हाल गंदगी से बड़े बुरे हाल में है। अगर बारिश आ जाए तो आस- पास के कई मोहल्ले में पानी भर जाता है। पिछली बरसात में यह नाला बारिशों के आने से पहले साफ़ हो गया था, इसलिए किसी के घर में भी पानी नहीं घुसा। कांवली रोड के नाले की सफ़ाई ना होने के कारण सबसे ज़्यादा प्रभावित खदरी मोहल्ला होता है। जबसे तिलक रोड वाले नाले पर सड़क बन रहीं हैं , तबसे यह परेशानी शुरू हुई हैं। नाले की समय-समय पर सफ़ाई अगर होती रहे तो मोहल्लों में पानी नहीं भरेगा।
उन्होंने मेयर सौरभ थपलियाल से माँग की कि इस नाले की बरसात आने से पहले सफ़ाई करवा दी जाये, अन्यथा मोहल्लों में पानी भरने की शिकायत आ सकती हैं।
