April 19, 2026

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने मनाया प्रभु का जन्म उत्सव

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति द्वारा चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर आज वैशाक शुक्ल तृतीया /अक्षय तृतीया संवात 2083 को धूम धाम से प्रभु का जन्म उत्सव मनाया गया। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति बारह वर्षो से समाजिक व धार्मिक आयोजन कर जन जागरण व जनकल्याण के कार्य कर रही है। भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी देहरादून पर देवभूमि की चारधाम यात्रा जो प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ की हड़ी है, उसकी कुशलता के लिए व परशुराम जी का आशीर्वाद सब पर बना रहे इस हेतु हवन किया गया। पंडित शुभम भारद्वाज ने वैदिक मंत्रो के साथ यजमान परिवारों से हवन की क्रिया संम्पन करवाई। भक्तो के लिए मीठा जल व हलुवा प्रसाद का वितरण परशुराम चौक पर किया गया।

आज प्रातः 10:30 बजे से पंडित संजय शर्मा ने सनातन धर्म मंदिर नेहरू कालोनी ने मधुर भजनो से प्रभु का गुणगान किया। मां शाकंभरी देवी बेहट के शंकराचार्य आश्रम से पधारे मुख्य अतिथि महंत सहजानंद ब्रह्मचारी महाराज ने जनता को अपने आशीष वचनों से सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुक्ति मार्शल आर्ट एकेडमी के छात्रों द्वारा युद्ध कला का प्रदर्शन कर कार्यक्रम की भूमिका ब्राह्मण का स्वाभिमान शस्त्र व शास्त्र को सार्थक किया। दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कथा आचार्य पंडित शिवप्रसाद ममगाई, मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी हरीश कोठारी, राजमंत्री अशोक वर्मा, राजीव महर्षि, पंडित सुभाष जोशी, पंडित विपिन जोशी व विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मलित रहे।

आज के कार्यक्रम मे समिति संरक्षक रामनरेश शर्मा, पवन शर्मा, सुनील उनियाल गामा, श्रीमती आभा बड़थवाल, समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रूचि शर्मा, अभय उनियाल, वासु वशिष्ठ, डॉ अजय वशिष्ठ, अनुराग गौड़, संजय शर्मा, विक्रम शर्मा, विचित्र शर्मा, रामगोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, विशाल कौशिक, राजेश शर्मा, राजेश पंत, भारती जोशी, मधु शर्मा, सुमितरंजन, वसुधा आदि सम्मलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *