झंडा मोहल्ला में महापौर ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। आज वार्ड संख्या 27 झंडा मोहल्ला में महापौर सौरभ थपलियाल के साथ भाजपा पार्षद वैभव अग्रवाल ने नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता गोपाल पूरी, मण्डल महामंत्री अंकुर जैन, शक्ति केंद्र संयोजक संजय कुमार, मण्डल मंत्री शुभम जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष शानू सभरवाल, सतीश कुमार एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *