धर्मांतरण मामला : वीर सावरकर संगठन ने सौपा ज्ञापन

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। कथित धर्मांतरण के मामले में वीर सावरकर संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हे ज्ञापन सौंपा। संगठन का दावा है कि ईसाई मिशनरी गतिविधियां चलाकर हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वीर सावरकर संगठन के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से दो महिलाओं को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आज वीर सावरकर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष कुलदीप स्वेडिया के नेतृत्व मे एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और एसपी सिटी को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर कुलदीप स्वेडिया ने बताया की वीर सावरकर संगठन ने देहरादून में धर्मांतरण पर लगाम लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा हैं साथ ही यह भी मांग की हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिये बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाये। संगठन ने क्षेत्र में सक्रिय कथित धर्मांतरण रैकेट के खिलाफ तत्काल जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से सर्वेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, महामंत्री धनीराम सक्सेना, संजीव गोयल, अंकित रोहिला, सर्वेश, गोतम पासवान, अतुल धीमान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *