भगवत प्रसाद मकवाना ने स्थगित की समीक्षा बैठक

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन का समाचार सुनकर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने अपनी समीक्षा बैठक स्थगित कर दी। आयोग की आज नगर निगम रुद्रपुर में विभागों की समीक्षा बैठक तय हुई थी। श्री मकवाना ने नगर निगम सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री मकवाना ने कहा कि स्व. जनरल खंडूरी ने केन्द्र सरकार में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते हुए देश एवं राज्य में अतुलनीय विकास कार्य किये। उत्तराखण्ड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन भी स्व. खण्डूरी के शासन काल में ही हुआ और स्वच्छता कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भाँति वेतन बढोत्तरी, ग्रेजुइटी, व पेंशन जैसे महत्त्वपूर्ण लाभ भी स्व. खंडूरी के शासनकाल में ही मिले। इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हर्ष रत्नाकर, नितिन चरण, रुद्रपुर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीयूष रंजन, अन्य विभागों के अधिकारी,समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में स्वछता कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *