राजकुमार तिवारी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक व्यक्त
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 19 मई. राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति के सबसे सख्त, ईमानदार और अनुशासित चेहरों में मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूरी का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। सेना की वर्दी से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का उनका सफर देश और उत्तराखंड की राजनीति में एक मिसाल माना जाता है।राजकुमार तिवारी ने कहा कि खंडूरी के रूप में उत्तराखंड ने अपना “अनुशासन पुरुष” खो दिया है।उन्होंने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि सादगी, ईमानदारी और प्रशासनिक दृढ़ता की मिसाल थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद की राजनीति में उनकी भूमिका हमेशा निर्णायक रही और उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया।उन्होंने कहा कि उनके निधन से प्रदेश की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची है। राजकुमार तिवारी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
