प्राचीन मंदिर में टीन शेड कार्य का लोकार्पण
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने रंगरवाला वाला प्राचीन मंदिर में टीन शेड कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि पूर्व में मंदिर प्रांगण के आधे भाग में टीन शेड का कार्य कराया गया था और आज बाकी शेष कार्य भी पूर्ण हो गया है। सविता कपूर ने बताया कि रंगारवाला मंदिर बहुत ही प्राचीन शिव हनुमान मंदिर है और हमारा प्रयास भी है ऐसी धार्मिक धरोहरों का हम संरक्षण करे। इस अवसर पर पार्षद अंकित अग्रवाल, रमेश चंद्र काला, मनीष पाल,चेतन शर्मा, अनिल, आदि लोग मौजूद रहे।
