May 28, 2026

कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने किया अनावरण

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुये घटना को अंजाम देने वाली 01 शातिर महिला चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 21 मई  को सुनीता शर्मा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा एस्ले हॉल देहरादून के द्वारा कोतवाली नगर पर आकर 01  तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा बैंक के बाहर एटीएम में लगे एयर कंडीशनर आउटडोर तथा यूनिट कॉपर वायर चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर मुकदमा अपराध सख्या 187/26 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाली एक महिला अभियुक्ता ललिता देवी पत्नी लुटकुन साहनी निवासी  आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़ थाना केंट, उम्र 25 वर्ष को कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता का पूर्व में भी चोरी के अन्य अभियोगों में जेल जाना प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *