September 13, 2026

शिव सेना ने मनाया आदित्य ठाकरे का जन्मदिवस

शिव सेना ने मनाया आदित्य ठाकरे का जन्मदिवस

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून, 14 जून। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून मे शिव सेना कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण व पर्यटन मंत्री, शिव सेना नेता एंव युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया।

आज सुबह शिव सेना से जुड़े कार्यकर्ता प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के मार्ग दर्शन मे शिव सेना मुख्यालय देहरादून में एकत्र हुये, जहां उन्होंने महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण व पर्यटन मंत्री, शिव सेना नेता एंव युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे का जन्मदिवस धूम धाम से मनाते हुये केक काटा। शिव सैनिकों ने इस अवसर पर बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की। इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की आदित्य ठाकरे एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के विधायक है। वे वर्तमान महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन पर्यावरण मंत्री हैं। वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र हैं। वो शिवसेना की युवा शाखा ‘युवा सेना’ के प्रमुख हैं, जिसकी स्थापना 17 अक्टूबर 2010 को हुई थी। आदित्य एक कवि भी हैं। आदित्य मुम्बई के सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र रहे हैं। उन्होने ‘युवा सेना’ के जरिए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान आदित्य का अंग्रेजी में एक कविता संग्रह ‘माई थॉट इन ब्लैक ऐंड व्हाइट’ प्रकाशित हुआ था। आदित्य की रुचि साहित्य में है। उनकी कविता संग्रह हिंदी और मराठी में भी छप चुका है। इसके अलावा उनके लिखे गए गीतों का एल्बम “उम्मीद” भी लांच हो चुका है। इन गीतों को कैलाश खेर, सुरेश वाडकर, शंकर महादेवन और सुनिधि चौहान जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज दी है।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला प्रमुख अमित करणवाल, पंकज तायल, अभिनव बेदी, जितेंद्र निर्वाल, वासु परविंदा, निधि गुप्ता, शिवम गोयल, हर्षित कुमार, विकास सिंह, देव बेदी आदी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *