विदाई समारोह : अनुचर आनंद गिरी को भावभीनी विदाई

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 31 मई। आज पंकज भट्ट, सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी के निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अधिवर्षता सेवानिवृत्ति होने वाले अनुचर आनंद गिरी को भावभीनी विदाई दी गई। इनके द्वारा लगभग 40 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवा निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन और सेवाकाल के अनुभव साझा किए। वहीं उनके परिजनों ने भी उनके संघर्ष, त्याग और संतुलित जीवन पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए, जो सभी के लिए सीखने योग्य रहे। सेनानायक महोदय द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विभाग में दिए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, सेनानायक, विमल रावत, सहायक सेनानायक, शिविरपाल राकेश माहरा, आरआई आरटीसी ज्योति प्रकाश, सू.सै. सहायक पूरन सिंह बुंगला सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *