एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्यक्रम के तहत सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने गणना प्रपत्र सौंपा। CEO ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *