June 11, 2026

पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण दून अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरो ने उनका चेकअप किया और उन्हे कुछ घंटो के लिये उपचार हेतु चिकित्सालय मे भर्ती किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार आने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *