एसएसपी दून के नेतृत्व में आमजन की सहायता को सदैव तत्पर दून पुलिस
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 03 लाख रुपये के16 मोबाइल फोनों को बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया। अपने खोये हुए मोबाइलों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की गयी और दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया। सेलाकुई पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अब तक लगभग 18 लाख रुपये मूल्य के 70 मोबाइल फोनों को ढूंढकर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुका है।
भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (सीईआईआर पोर्टल) पोर्टल पर राजधानी देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आईपीएस प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत थाने पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल उक्त मोबाइल खोने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेसिंग हेतु लगाया जाता है। थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज अलग-अलग कंपनियों के लगगभ 03 लाख रुपये मूल्य के 16 मोबाईल फोनों को सीईआईआर पोर्टल की सहायता से बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया। जिनके द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा अभी तक लगभग 18 लाख रुपये के 70 मोबाईल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किये जा चुके हैं।
