June 11, 2026

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति थिरु सीपी राधाकृष्णन जी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लोगों का विश्वास और आशीर्वाद उन्हें देश की सेवा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। श्री मोदी ने कहा कि उनके सभी प्रयास एक ऐसे ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लक्ष्य से प्रेरित रहेंगे जो समृद्ध हो और जिसे अपनी सभ्यतागत विरासत पर गर्व हो। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। भारत के लोगों का विश्वास और आशीर्वाद मुझे देश की सेवा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। मेरे सभी प्रयास एक ऐसे ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लक्ष्य से प्रेरित रहेंगे जो समृद्ध हो और जिसे अपनी सभ्यतागत विरासत पर गर्व हो। देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *