पूर्व विधायक सुरेश राठौर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 15 जून। राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखण्ड के चर्चित, संवेदनशील प्रकरण (हत्याकाण्ड) में फंसाने का उद्यापन करने पर पूर्व विधायक को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

आज दोपहर 01:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुये बताया की विगत 05 जनवरी 2026 को कोतवाली डालनवाला पर दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी भाजपा द्वारा एक लिखित तहरीर दी कि सुरेश राठौर, पूर्व विधायक ज्वालापुर विधानसभा हरिद्वार व एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के द्वारा कुछ राजनैतिक पार्टियों से मिली भगत कर सुनियोजित रुप से आपराधिक षडयंत्र रचते हुए झूठी व मनगढंत ऑडियो व वीडियो बनाकर उन्हे, उनकी पार्टी एंव अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने, झूठी ऑडियो व वीडियो का आपसी वार्तालाप करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव व दंगे फैलाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में दी गई। तहरीर के आधार पर 05 जनवरी 2026 को कोतवाली डालनवाला पर मु.अ.सं.- 04/2026 धारा- 61(2)/ 336(4)/ 353(2)/ 356(3) बीएनएस व 66(डी), 66(ई) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये, विवेचक द्वारा दौराने विवेचना बयानात, साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर अभियुक्त सुरेश राठौर के विरूद्ध विवेचना में धारा 308(6) बीएनएस का अपराध पाये जाने पर विवेचना में 308(6) बीएनएस की वृद्धि की गयी व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश राठौर को मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय द्वारा अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *