कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में एसएसपी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

टिहरी। कांवड़ यात्रा से पहले एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे एक्शन मोड में आ गई हैं, उन्होंने मुनि की रेती क्षेत्र में यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए एसएसपी टिहरी श्रीमती श्वेता चौबे ने मुनि की रेती क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। ऋषिकेश बॉर्डर, कैलाश गेट, शिवानंद गेट, नीलकंठ मार्ग, पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग प्वाइंट, घाटों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *