विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों का नवम परिचय सम्मेलन आयोजित
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून द्वारा आज विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों का नवम परिचय सम्मेलन अतिथि विश्राम गृह रेस कोर्स चौक देहरादून में आयोजित किया गया। प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल व प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने अवगत करवाया कि आज प्रातः में संस्था के पदाधिकारी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलंकर कार्यक्रम कर शुभारंभ किया गया। जिसमें विशेष रूप से मुख्य अतिथि नरेश बंसल के साथ प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रीता अग्रवाल महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल जीएमएस मंडल के संजय गुप्ता, संजय गर्ग, मनोज गोयल, मीडिया प्रभारी संजय कुमार गर्ग, देवेंद्र गोयल, अनु गोयल, सुधीर अग्रवाल चारु गोयल मीनाक्षी अग्रवाल अनिल गोयल आदि प्रमुख रहे। इसके पश्चात श्रीमती सोनल वर्मा जी के निर्देशन में छोटे-छोटे बच्चों ने मधुर भजनों की धुन पर श्री गणेश वंदना आदि अन्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की विशेष रूप से श्री शंकर पार्वती की नाटिका जिसे देखकर सभी में करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम में दिनेश अग्रवाल दायित्व धारी राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल पुनीत मित्तल, राजीव गर्ग, डीसी बंसल, आनंद स्वरूप गुप्ता, डॉ आरके जैन, सुनील अग्रवाल, पंकज गुप्ता हरिद्वार जनपद के पदाधिकारीयो आदि का माल्यार्पण फटका ओढाकर कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि विवाह मात्र दो व्यक्तियों का नहीं बल्कि दो परिवारों, संस्कारों सामाजिक मूल्यों का पावन मिलन भी है इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने आज के युवाओं की विवाह के प्रति उदासीनता वंश वृद्धि के प्रति रुचि ना लेना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है इसी कारण कन्याओं और लड़कों के अनुपात में भारी अंतर आ रहा है जो रिश्ते पहले परिचितों और रिश्तेदारों के माध्यम से हो जाते थे अब ऐसा नहीं हो पा रहा इसीलिए संस्था द्वारा एक कदम आगे बढ़ते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया है। महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि आज के युवाओं को वंश वृद्धि आदि के प्रति भी सोचना होगा निकट भविष्य में भारी संकट पैदा हो सकता है। महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने विस्तार से अवगत करवाया कि इस बार यह नवां परिचय सम्मेलन किया जा रहा है जिसमें वैश्य समाज से जुड़े महावर कंसल सिंघल जायसवाल, खंडेलवाल राजवंशी, अग्रवाल, रस्तोगी आदि अथवा उनके अभिभावक भारतवर्ष के दूरस्थ क्षेत्रों दिल्ली मेरठ, शामली सहारनपुर मुजफ्फरनगर हिमाचल राजस्थान और अन्य आसपास के क्षेत्र से प्रतिभाग किया लगभग 700से अधिक आवेदन प्राप्त हुए इनमें ऑनलाइन आवेदन ऑनलाइन भी प्राप्त हुए हैं। पहली बार वैश्य समाज के अतिरिक्त अन्य समाजों के युवक से युवतियों में भी पंजीकरण करवा। कार्यक्रम प्रारंभ होने के पश्चात युवक युवतियों जिनके नाम परिचय पुस्तिका में अंकित है जिन्होंने पूर्व में ही पंजीकरण करवाया है। गणमान्यो के कर कमलों द्वारा विमोचित की गई। जिसको कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी अभिभावकों को वितरित की गई। प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज मनपसंद वर वधू ना मिलने के कारण बहुत परेशानी हो रही है संस्था ने एक ही छत के नीचे जहां वर भी है वधू भी है इस कार्यक्रम के माध्यम से परिचित करवाने का रचनात्मक प्रयास किया है। संस्था द्वारा विद्वान आचार्य और कंप्यूटर के माध्यम से दोनों प्रकार की जन्मपत्नी मिलवाने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर ही की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महिला प्रदेश अध्यक्षा रीता गोयल, प्रदेश संरक्षक राजेंद्र गोयल, महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल, महामंत्री संजय गर्ग, जीएमएस मंडल संजय गुप्ता, आनंद, देवेंद्र गोयल, मनोज गोयल, अजय गर्ग, आनंद गर्ग, अनिल गोयल, विनीत कंसल, सोनम वर्मा वर्षा गोयल अनु गोयल चारु गोयल मीनाक्षी अग्रवाल नवीन गुप्ता कमलेश अग्रवाल नवीन गुप्ता सुधीर गोयल मानिक गोयल रामकुमार गोयल हरिराम अग्रवाल संजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित हुए।
