एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

मसूरी। मसूरी के लंढौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए मीरा सकलानी- नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूली समय के दौरान वन-वे व्यवस्था लागू करने, सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे तथा गूगल मैप्स पर वन-वे रूट अपडेट कराने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इस पहल से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात का लाभ मिलेगा।बैठक मे अनिरुद्ध चौधरी,  विनोद थपलियाल (वरिष्ठ सहायक), कर अधीक्षक,  देवेंद्र चौहान, एसआई  राजेंद्र रमोला एवं लंढौर के व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *