एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में कल हुए एक और पेपर लीक ने भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोल दी है। नकल और पेपर लीक रोकने के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने आज कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ सालों में लगभग एक दर्जन पेपर लीक हुए हैं। लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया। बेरोजगारी चरम पर है, और सत्ता दल से जुड़े हाकम सिंह व संजय धारीवाल जैसे नकल माफिया सरकारी संरक्षण में नौकरियों की नीलामी कर रहे हैं। श्री धस्माना ने भाजपा पर सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो दल खुद को सनातन और हिंदुत्व का ठेकेदार कहता है, वही अब आस्था पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन सब पर भाजपा और आरएसएस पूरी तरह मौन हैं।श्री धस्माना ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस “पेपर लीक, नकल माफिया और मंदिरों के चढ़ावे की चोरी” को जन-जन तक ले जाएगी। यही 3 मुद्दे भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *