सावन मास का प्रथम सोमवार : श्री पृथ्वीनाथ महादेव का भव्य श्रृंगार
संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 3 अगस्त। महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में सावन मास के प्रथम सोमवार को सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। आज प्रातः भोर में सेवादार व श्रद्धालु मंदिर में एकत्र हुए जहां हरिद्वार से लाये पवित्र गंगाजल के साथ ही दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत, विल्व पत्र इत्यादि से श्री रुद्री पाठो के वैदिक मंत्रों के साथ भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें विश्व कल्याण के साथ ही कावड़ यात्रा के सुख शांति से संपन्न होने की प्रार्थना की गई। सामूहिक रुद्राभिषेक के पश्चात खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। प्रातः होते-होते भक्तों ने बम बोल भोले बम के जोरदार जय घोष के साथ श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का जलाभिषेक किया। इसी के साथ श्रद्धालुओं की कतारें लंबी-लंबी दिन होते-होते लगने लगी। श्रद्धालुओं ने भी पवित्र गंगाजल, दूध, दही के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की। सायं काल में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का दिल्ली से मंगाए गए विशेष पुष्प आदि से भव्य श्रृंगार किया गया तथा उनकी सामूहिक आरती की गई। इस अवसर पर मंदिर में खचाखच भीड़ रही और सभी को सांय काल में भी मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, संजय कुमार गर्ग सेवादल, नवीन गुप्ता, शिवम, नीरज गोयल, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, दिलीप सैनी, रजनीश यादव, प्रवीन बंसल, दीपक मित्तल, शैलेंद्र सिंघल, तुषार बंसल, कांहा मित्तल, मेघा गर्ग, संगीता गुप्ता आदि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
