अवधेश पन्त ने किया प्रतिभावान खिलाड़ी उन्नति शर्मा का सम्मान

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के महामन्त्री अवधेश पन्त ने आज हल्द्वानी पहुंच कर ग्लास्गो तक तिरंगा लहराने वाली देवभूमि की प्रतिभावान खिलाड़ी उन्नति शर्मा को गंगा माई की चुनरी एवं स्वदेशी का प्रतीक चरखा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के महामन्त्री अवधेश पन्त ने कहा की ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 की जूडो स्पर्धा (महिला -63 किग्रा वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन करने पर उन्नति शर्मा को सम्मानित करते हुए वह खुद को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रतिभावान खिलाड़ी उन्नति शर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर श्री पंत ने बधाई दीं। श्री पंत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ परिवार की ओर से उन्नति, उनके परिजनों एवं कोच को पुनः बधाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्नति का यह स्वर्णिम सफर निरंतर जारी रहे और वे भविष्य में भी देश-प्रदेश का नाम ऐसे ही गौरवान्वित करती रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *