August 21, 2026

नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग टीम ने चलाया निरीक्षण अभियान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग टीम के द्वारा ने पूर्व की भांति इस बार भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान मीट की दुकानों में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का पालन न करने पर 7 दुकानों को लगभग 80,000 के नोटिस जारी किए गए। संबंधित दुकानदारों को आवश्यक एनओसी एवं दस्तावेज पूरे करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। अभियान के दौरान एक दुकान पर 16,500 का नगद चालान किया गया, जबकि एक अन्य दुकान से मुर्गा भी जब्त किया गया। इसके अलावा 3 दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त की गई। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर मुर्गे अत्यंत अस्वच्छ एवं दयनीय स्थिति में पाए गए, जबकि कुछ मृत मुर्गे भी मिले। इस पर संबंधित दुकानदारों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा मुर्गों को स्वच्छ एवं उचित स्थिति में रखने के सख़्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एक दुकान संचालक मौके से दुकान से फरार हो गया। दुकान में सङा भैंस का मांस अथवा संरक्षित पशु का मांस होने की संभावना प्रतीत होती है। संबंधित दुकान पर नोटिस चस्पा कर बंद दुकान के अंदर भी डाला गया। निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेज एवं एनओसी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की टीम ने स्पष्ट किया कि तीन दिन के भीतर संबंधित दुकानदार आवश्यक दस्तावेज एवं एनओसी प्रस्तुत करें। निर्धारित समय में उपस्थित होकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कलेक्टर महोदय को अग्रिम कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अनुभाग अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसके अन्य सदस्यो के रूप में श्री सूरज श्री पिल्ला,आदी। अभियान में वीडियो एवं फोटोग्राफी का नेतृत्व सुश्री श्रेया कैन्थोला द्वारा किया गया।

Don't Miss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *