शहीद आंदोलनकारियों को अर्पित किये श्रद्धासुमन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कचहरी परिसर, देहरादून स्थित शहीद स्मारक में उत्तराखण्ड संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व. रणजीत सिंह वर्मा जी की 7वीं पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर राज्य आंदोलन में खटीमा, मसूरी सहित विभिन्न स्थानों पर शहीद हुए आंदोलनकारियों एवं स्व. रणजीत सिंह वर्मा जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। उत्तराखण्ड आंदोलन के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
